एमएसएमई

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने सिएरा लियोन से नई दिल्ली पहुंची एक महिला यात्री के कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी अफ़्रीकी देश सिएरा लियोन से आई एक विदेशी महिला यात्री को रोककर उसके कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जब्त किए गए कोकीन की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कई करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय की इस कार्रवाई में तस्करी के सुनियोजित और दुस्साहसपूर्ण तरीके का खुलासा हुआ जिसमें हवाई अड्डे की सुरक्षा जांच से बचने के लिए फर्जी राजनयिक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।

गिरफ्तार की गई महिला यात्री ने खुद को राजनयिक कूरियर बताया और उसके पास एक बड़ा ब्रीफकेस जैसा बॉक्स था, जिस पर राजनयिक डाक-डिप्लोमैटिक मेल और बिना अनुमति न खोलें जैसे निशान अंकित थे। महिला ने कुछ ऐसे दस्तावेज भी पेश किए, जो पहली नज़र में ही जाली लगे। इन दस्तावेजों में दावा किया गया था कि यह सामान संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक कूरियर का है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗