एमएसएमई

भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के 'राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र' (आरबीसीसी) में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 'राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026' के भाग के रूप में आयोजित किया गया था। जनजातीय गौरव पखवाड़ा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

इस संवाद के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, अपनी शिक्षा-यात्रा, अनुभवों और आकांक्षाओं को राष्ट्रपति महोदया के साथ साझा करने का अवसर मिला।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗