एमएसएमई

डीआरआई ने चेन्नई बंदरगाह पर लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया; 7.72 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 13,000 किलोग्राम लाल चंदन जब्त किया; तीन लोग गिरफ्तार किए गए

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

चेन्नई स्थित एक गिरोह द्वारा लाल चंदन की लकड़ियों की मलेशिया में तस्करी करने के प्रयास की विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने 9 से 11 नवंबर, 2026 के दौरान चेन्नई बंदरगाह पर एक निर्यात कंटेनर को जहाज में लादे जाने से पहले ही रोक लिया।

“पेपर लैमिनेट रोल” घोषित किए गए इस कंटेनर की 9-10 नवंबर, 2026 को विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान इसमें घोषित माल की थोड़ी मात्रा और बजरी के पत्थरों के साथ छिपाकर रखी गई उच्च गुणवत्ता वाली लाल चंदन की 12.87 मीट्रिक टन लकड़ियां बरामद हुईं, जिनका मूल्य लगभग 7.72 करोड़ रुपये है। लाल चंदन की लकड़ियों और उन्हें छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए अन्य माल को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि इस गिरोह ने निर्माता-निर्यातक को उपलब्ध कंटेनर की स्वयं सील लगाने की सुविधा का दुरुपयोग किया था।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗