शिक्षा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक लेख साझा किया है, जिसमें कौशल विकास पर भारत के बढ़ते ध्यान और कौशल विकास को करियर के एक पसंदीदा विकल्प के रूप में स्थापित करने का उल्लेख किया गया है

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी का एक लेख साझा किया है। इस लेख में कौशल विकास पर देश के बढ़ते ध्यान और कौशल प्रशिक्षण को करियर के एक पसंदीदा विकल्प के रूप में स्थापित करने के महत्व का उल्लेख किया गया है।

श्री चौधरी ने आगामी 'विश्व कौशल एशिया 2027', आईटीआई को उन्नत करने की 'पीएम-सेतु' पहल और उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण को मजबूत करने के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि किस तरह ये पहल युवाओं को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में सामने आ रहे नए अवसरों के लिए तैयार कर रही हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किया:

“भारत अपनी कौशल विकास यात्रा को वैश्विक मंच पर ले जा रहा है!

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @jayantrld ने कौशल विकास पर देश के बढ़ते ध्यान और कौशल प्रशिक्षण को करियर के एक पसंदीदा विकल्प के रूप में अपनाने के महत्व के बारे में लिखा है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent