57वें इफ्फी में फिल्म उद्योग के दिग्गजों ने फिल्म स्कूलों की भूमिका पर चर्चा की
Sahas Samvad · Category image
शिक्षा
क्या सिनेमा को सिखाया जा सकता है, या इसे खुद ढूंढ़ना होता है? आज गोवा में आयोजित 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में फिल्मों के प्रदर्शन के साथ-साथ एक पैनल चर्चा भी हुई। इस पैनल चर्चा का विषय था – ‘द अनटीचेबल फ्रेम: कैन सिनेमा बी टॉट ऑर मस्ट इट बी डिस्कवर्ड?’ इस चर्चा में रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने, तकनीकी कौशल सिखाने और उभरते फिल्मकारों को फिल्म उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में फिल्म स्कूलों की भूमिका पर बात की गई।
यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ