एमएसएमई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गोवर्धन पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण के सम्मान में उन्‍होंने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पोस्‍ट में लिखा;

"सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि का विस्तार हो, यही मंगलकामना है।

आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम् । स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे ॥"

मैं गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले,ब्रजवासियों के प्रिय,अदम्य पराक्रम के धनी तथा अपने भक्तों के सभी भय दूर करने वाले भगवान श्रीकृष्ण की वंदना करता हूं।

सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗