एमएसएमई

दिल्ली हाट में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला 2026’ में कुल 64.52 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हुई, जो लोगों की शानदार प्रतिक्रिया और कारीगरों के लिए बाजार के बढ़ते अवसरों को दर्शाती है

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के आईएनए स्थित ‘दिल्ली हाट’ में आयोजित 15-दिवसीय ‘शिल्प समागम मेला 2026’, भारत की समृद्ध पारंपरिक कारीगरी, सांस्कृतिक विरासत और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित करने वाले एक जीवंत मंच के रूप में उभरा है।

यह मेला 15 नवंबर, 2026 तक चलेगा। इससे अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, सफाई कर्मचारियों और दिव्यांगजनों से जुड़े कारीगरों एवं लाभार्थियों को अपने उत्पादों को एक व्यापक दर्शक-वर्ग के सामने प्रदर्शित करने तथा बेचने का अवसर मिलेगा।

मंत्रालय 2022 से ‘शिल्प समागम मेलों’ का आयोजन कर रहा है। इन मेलों के जरिए अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और सफाई कर्मचारी समुदायों के 1,000 से अधिक कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित एवं बिक्री करने के अवसर मिले हैं, जिससे उन्हें लाभ हुआ है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗