मेरा युवा भारत ने 100-सप्ताह के नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत देशव्यापी दीपोत्सव और नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ 100-सप्ताह संकल्प अभियान के आठवें सप्ताह के दौरान 6 और 7 नवंबर, 2026 को देशव्यापी स्तर पर ‘नशा मुक्त युवा दीपोत्सव – एक दीया संकल्प का’ और नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा पर परिचर्चा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन दोनों पहलों के माध्यम से दीपावली के उत्सव को नशामुक्ति के प्रति जागरूकता और जमीनी स्तर पर संवाद से जोड़ा गया। इन कार्यक्रमों में 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 1.19 लाख से अधिक युवाओं एवं नागरिकों ने भाग लिया तथा नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्प लिया।
‘नशा मुक्त युवा दीपोत्सव – एक दीया संकल्प का’
इस पहल के अंतर्गत कुल 435 कार्यक्रम और 568 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 1,10,101 लोगों ने भाग लिया। इन गतिविधियों में रंगोली बनाना, दीप प्रज्ज्वलन, मिठाई वितरण, जागरूकता कार्यक्रम और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों का सम्मान शामिल था।
