सरकार व संसद

लोक सभा अध्यक्ष ने वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में भाग लिया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज गुजरात के मेहसाणा जिले स्थित वडनगर का दौरा किया तथा विभिन्न आध्यात्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

अपनी यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक श्री हटकेश्वर महादेव मंदिर से करते हुए, श्री बिरला ने पूजा-अर्चना की तथा कांची कामकोटि पीठाधीपति जगद्गुरु श्री शंकरा विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के पावन मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ में भाग लिया।

महायज्ञ के पश्चात अपने विचार साझा करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने प्राचीन हटकेश्वर महादेव मंदिर को भारत की आध्यात्मिक विरासत का एक पावन केंद्र बताया, जो लगातार पीढ़ियों को प्रेरणा देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य जी के नेतृत्व में आयोजित यह विश्व शांति महायज्ञ और हवन विश्व शांति, राष्ट्रों के मध्य सद्भाव तथा संपूर्ण मानवता एवं प्राणीमात्र के कल्याण के लिए समर्पित है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent