एमएसएमई

लोकसभा अध्यक्ष ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे, संसद सदस्य, पूर्व संसद सदस्य, लोकसभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह तथा राज्यसभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पंडित जवाहरलाल नेहरू के इस चित्र का अनावरण 5 मई, 1966 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष (तत्कालीन संसद भवन) में किया गया था।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। https://t.co/V1wI4egHF6

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗