एमएसएमई

ओडिशा के हर गरीब को मिलेगा पक्का घर, केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दी तत्काल 5 लाख पीएम आवास की सौगात

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ओडिशा के बलांगीर में आयोजित 'प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' (PMAY-G) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ओडिशा के गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए सौगातें प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने ऐलान किया कि ओडिशा के गरीब परिवारों को तत्काल 5 लाख पक्के मकान दिए जाएंगे और हर पात्र परिवार को घर मिलेगा। इस अवसर पर बलांगीर में नए कृषि कॉलेज का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री व कृषि मंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव, पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री श्री रवि नारायण नायक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग, सांसद श्रीमती संगीता कुमारी सिंह देव सहित क्षेत्रीय विधायक श्री नवीन कुमार जैन, श्री लक्ष्मण बाग और सुश्री रूपा मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗