एमएसएमई

केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन 2.0 वेब एप्लिकेशन पोर्टल लॉन्च किया और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारत के सेमीकंडक्टर व इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज दूसरे, तीसरे और चौथे स्तंभ के लिए “सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत सेमीकॉन 2.0– वेब एप्लिकेशन पोर्टल” लॉन्च किया। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के अंतर्गत 12 स्वीकृत आवेदकों की घोषणा की गई।

भारत सरकार देश में एक मजबूत और सुदृढ़ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए विभिन्न रणनीतिक पहलों और नीतिगत उपायों के माध्यम से ठोस प्रयास कर रही है।

अपनी स्थापना के कुछ ही वर्षों के भीतर, आईएसएम ने भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास को गति दी है। 'सेमीकॉन इंडिया प्रोग्राम' (सेमीकॉन 1.0) के पहले चरण के सफल क्रियान्वयन के साथ, छह राज्यों में 12 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनमें कुल 1.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ। इन 12 परियोजनाओं में से 0

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗