केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आईआईटीएफ 2026 में ईपीएफओ लाउंज और ईएसआईसी पैवेलियन का उद्घाटन किया
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) लाउंज और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) पैवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सीपीएफसी) श्री रमेश कृष्णमूर्ति, ईएसआईसी के महानिदेशक श्री अशोक कुमार सिंह और ईपीएफओ और ईएसआईसी दोनों संस्थाओं के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह के बाद डॉ. मांडविया ने विभिन्न कियोस्क पर दी जा रही सुविधाओं और पहलों का जायजा लिया और वहां आए लोगों से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों पर केंद्रित और तकनीक-आधारित उन पहलों की सराहना की, जिनका उद्देश्य श्रमिकों, पेंशनभोगियों, नियोक्ताओं और आम जनता के लिए सामाजिक सुरक्षा सेवाओं को अधिक सुलभ, कुशल और आकर्षक बनाना है।
