एमएसएमई

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने तिरुचिरापल्ली में जेजेएम 2.0 पर आयोजित पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 पर पहले क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इसका आयोजन जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने तमिलनाडु सरकार के सहयोग किया। 12 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में सात दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि एकजुट हुए हैं। इसका उद्देश्य प्रगति की समीक्षा करना, चुनौतियों का समाधान करना और ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ पेयजल सेवाओं को मजबूत बनाना है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने सम्मेलन में मंत्री-स्तरीय सत्र की अध्यक्षता करते हुए वर्ष 2019 में 'जल जीवन मिशन' की शुरुआत के पीछे प्रधानमंत्री के दूरदर्शी दृष्टिकोण को याद किया। इस मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल से पानी पहुंचाना है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗