एमएसएमई

जहाँ मशरूम जड़ें जमाते हैं, वहाँ आजीविका आकार लेती है

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

स्वास्थ्यवर्धक आहार के प्रति बढ़ती रुचि के साथ ही भारत के बागवानी क्षेत्र में मशरूम की खेती का महत्व बढ़ रहा है और इसमें विकास की गुंजाइश भी मौजूद है। मशरूम अपने पोषण संबंधी गुणों के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इनमें सामान्यतः कैलोरी, वसा और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, जबकि ये प्रोटीन, डायटरी फाइबर, विटामिन और खनिजों के अच्छे स्रोत होते हैं। इनकी खेती कम भूमि में तथा ग्रामीण, शहरी और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में भी की जा सकती है।

कचरा बीनने से लेकर विकास के नए अवसरों तक

छोटा-सा स्थान, मशरूम की खेती के कुछ बैग और एक नया कौशल - आजीविका के नए अवसरों के द्वार खोल सकते हैं। पूरे भारत में मशरूम की खेती किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं के लिए आजीविका के एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में उभर रही है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के इप्पटम गाँव की रुथु के लिए यह यात्रा आजीविका के एक वैकल्पिक स्रोत की तलाश से शुरू हुई।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗