एमएसएमई

देश की नीली अर्थव्यवस्था को बढावा देने में द्वीपीय मत्स्य पालन की अहम भूमिका

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

देश में विशाल और विविधतापूर्ण समुद्री संसाधन उपलब्ध हैं। लगभग 11,099 कि.मी. लंबी तटरेखा और करीब 24 लाख वर्ग कि.मी. के अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) से इन संसाधनों को व्यापक आधार मिलता है। देश के ईईजेड क्षेत्र में समुद्री मत्स्य पालन की अनुमानित क्षमता 58.6 लाख मीट्रिक टन है। यह क्षेत्र लगभग 50 लाख मछुआरों की आजीविका बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा, पोषण, रोजगार, आय सृजन और निर्यात से होने वाली आय में भी उल्लेखनीय योगदान देता है। भारत आज विश्व के प्रमुख मत्स्य पालन और जलीय कृषि उत्पादक देशों में शामिल है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान देश का समुद्री खाद्य निर्यात लगभग 73,890 करोड़ रुपये का रहा। यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक समुद्री खाद्य व्यापार में इस क्षेत्र के बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗