एमएसएमई

बंटे हुए वतन का सफर: गोवा में वैश्विक सिनेमाई उत्सव की शुरुआत पावेल पावलिकोव्स्की की फिल्म 'फादरलैंड' से होगी

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

कुछ यात्राएं प्राकृतिक स्थलों से होकर गुजरती हैं, जबकि कुछ यादों, पहचान और अपनेपन की जटिलताओं के बीच से होकर जाती हैं। इतिहास और बेहद निजी रिश्तों को एक साथ पिरोते हुए, पोलैंड के मशहूर फिल्म निर्माता पावेल पावलिकोव्स्की की फिल्म 'फादरलैंड' (ओज्किज़ना) को 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) की उद्घाटन फिल्म के रूप में चुना गया है। इसके साथ ही गोवा में नौ दिनों तक चलने वाले सिनेमाई उत्सव की शुरुआत होगी।

1949 की गर्मियों की पृष्ठभूमि पर बनी 'फादरलैंड', जब 'शीत युद्ध' अपने चरम पर था, नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन लेखक थॉमस मान और उनकी बेटी एरिका—जो एक अभिनेत्री, लेखिका और रैली ड्राइवर थीं—के बीच के रिश्तों की पड़ताल करती है। अमेरिका में 16 साल के निर्वासन के बाद जर्मनी लौटे थॉमस मान, अपनी बेटी के साथ एक काली 'ब्यूक' कार में एक चुनौतीपूर्ण सफर पर निकलते हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗