प्रधानमंत्री 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य देश भर के जनजातीय समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आजीविका और सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।
प्रधानमंत्री 173 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें जनजातीय विद्यार्थियों के लिए 38 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के तहत 100 बहुउद्देश्यीय केन्द्र शामिल हैं, जो सेवाओं की आपूर्ति और सामुदायिक गतिविधियों के केन्द्र के रूप में काम करेंगे।
