एमएसएमई

मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ युवाओं को एकजुट करने के लिए एनएसएस की ओर से देशभर में ब्लॉक-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने MY भारत निदेशालय -राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से 100 सप्ताह तक चलने वाले ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्‍प अभियान’ के नौवें सप्ताह के अंतर्गत देशभर में ब्लॉक-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अभियान के तीसरे महीने के दौरान आयोजित इस पहल की थीम ‘सशक्त समुदाय, स्वस्थ युवा’ थी। इसके तहत युवाओं में खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से आसपास के गांवों, ब्लॉकों और कॉलेजों के हजारों छात्र स्वयंसेवियों, स्थानीय युवा क्लबों और समुदाय के सदस्यों को एक मंच पर लाया गया। देशभर में कुल 992 गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें 87,481 छात्र स्वयंसेवियों, स्थानीय युवा क्लबों के सदस्यों और खेल प्रतियोगिताओं को देखने पहुंचे समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗