भाषिणी ने दक्षिण 2026 में वॉयस-फर्स्ट एआई और बहुभाषी क्षमताओं का प्रदर्शन किया
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमआईटीवाई) के अंतर्गत डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी) के तहत कार्यरत डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) ने दक्षिण दिवस 2026 में भाग लिया। यह दो दिवसीय उच्चस्तरीय नीतिगत संवाद कार्यक्रम 17-18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया। इस आयोजन में भारत, अफ्रीका और अन्य साझेदार देशों के नीति-निर्माताओं, राजनयिकों, विशेषज्ञों और संस्थागत प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा विकासशील देशों के बीच सहयोग के उभरते क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया।
भाषिणी ने इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र और पहले दिन के आयोजन के हिस्से के रूप में एक प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस स्टॉल पर भाषिणी के बहुभाषी भाषा एआई इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया गया।
