General

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने रोम में इटली की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कीं

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने इटली के रोम की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान 17 नवंबर, 2026 को इटली की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं।

श्री गोयल ने वाल्टर टोस्टो एस.पी.ए. के प्रबंध निदेशक श्री लुका टोस्टो, नॉर्डइम्पियांटी सिस्टम एस.आर.एल. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जियान पिएरो गाग्लियार्डी, एटिटेक के अध्यक्ष श्री जियानी लेटिएरी, मागाल्डी ग्रीन एनर्जी की प्रबंध निदेशक सुश्री लेटिजिया मागाल्डी और ब्राको इमेजिंग एस.पी.ए. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री फुल्वियो रेनोल्डी ब्राको के साथ बैठकें कीं।

इन बैठकों में भारत में इटली का निवेश बढ़ाने, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और भारतीय साझेदारों के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent