एमएसएमई

भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारतीय पुलिस सेवा 78 आरआर (2025 बैच) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज, 10 नवंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि जनता के लिए, पुलिस अधिकारी और सिपाही शासन का प्रतीक होते हैं। जहां पुलिस व्यवस्था अच्छी होती है वहां के लोग कहते हैं कि शासन-प्रशासन अच्छा है। जब पुलिस अधिकारी किसी व्‍यक्ति की शिकायत को संवेदनशीलता के साथ अत्‍यन्‍त ध्यानपूर्वक सुनते हैं तो उस व्यक्ति को बहुत सहारा महसूस होता है। उन्‍होंने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों से कहा कि उन्‍हें सामाजिक या आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों के मन से भय को दूर करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिनकी पहुंच बड़े अधिकारियों तक नहीं है।

राष्ट्रपति ने कहा कि व्‍यवस्‍था में कुछ कर्मचारी प्रौद्योगिकी के उपयोग में वरिष्ठ अधिकारियों की तुलना में अधिक सक्षम हो सकते हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗