स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों की घोषणा
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित विश्व के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 'स्वच्छ सर्वेक्षण' के 10वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को सम्मानित किया। यह समारोह स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए आयोजित किया गया था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की थीम 'स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के सभी पुरस्कार विजेताओं को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण के तहत 10 खंडों के 176 उप-संकेतकों के आधार पर 4,751 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) का मूल्यांकन किया गया। देशभर के 3,000 से अधिक प्रशिक्षित क्षेत्रीय मूल्यांकनकर्ताओं ने सभी शहरी स्थानीय निकायों को शामिल करते हुए जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण किया।
