एमएसएमई

प्रधानमंत्री ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:

"असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत से गहरा दुःख हुआ। इस दुःख की घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ। घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।

हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जायेगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम @narendramo

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗