सरकार ने 4-जी संतृप्त परियोजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में 4-जी कनेक्टिविटी को मज़बूत किया
दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर को समाप्त करने और दूरसंचार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, 4-जी कनेक्टिविटी से वंचित गांवों की संख्या में लगभग 75 प्रतिशत की भारी कमी आई है। यह संख्या वर्ष 2022 में 45,180 थी, जो 2026 में घटकर 11,372 रह गई है। यह ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में एक बड़ी प्रगति है।
इस विस्तार में डीओटी की '4-जी संतृप्त परियोजना' ने प्रमुख भूमिका निभाई है। इस परियोजना को उन 24,680 गांवों तक 4-जी कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए तैयार किया गया था, जहां पहले कोई कनेक्टिविटी नहीं थी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों के लोग भी भरोसेमंद मोबाइल संचार सेवाओं और डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों का उपयोग कर सकें।
