General

शराब की लत से आर्थिक स्थिरता तक

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

33 वर्षीय रमेश गौड़ा (बदला हुआ नाम) की शराब की लत और आर्थिक परेशानियों से उबरकर बेहतर जीवन, पारिवारिक संबंध सुदृढ़ बनाने और आजीविका के नए अवसरों तक पहुंचने की यात्रा, व्यक्तिगत दृढ़ संकल्प, पेशेवर परामर्श और परिवार के सहयोग से लत छोड़ने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

कर्नाटक के कोलार जिले के रहने वाले रमेश गौड़ा को नशामुक्ति के लिए एकीकृत पुनर्वसन केंद्र यानी आईआरसीए के 'अल्कोहल एंड ड्रग एब्यूज फ्री डी-एडिक्शन सेंटर' में परामर्श और पुनर्वास सहायता के जरिए शराब की लत छोड़ने में काफी मदद मिली है। उनका अनुभव यह दर्शाता है कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को फिर से संवारने में समय पर मिलने वाली पेशेवर मदद और परिवार का प्रोत्साहन कितना महत्वपूर्ण होता है।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के रमेश पहले अपना स्वयं का व्यवसाय करते थे। कभी-कभार शराब पीने की आदत, पारिवारिक परेशानियों और तनाव के चलते धीरे-धीरे शराब लत लग गई।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent