General

केंद्रीय रेशम बोर्ड की अनुसंधान समन्वय समिति की 72वीं बैठक आयोजित की गई

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) की अनुसंधान समन्वय समिति (आरसीसी) की 72वीं बैठक 16 नवंबर, 2026 को बेंगलुरु स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर)-भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर) में आयोजित की गई। बैठक में रेशम उत्पादन क्षेत्र के सतत विकास के लिए अनुसंधान समन्वय को सुदृढ़ बनाने, प्रौद्योगिकी प्रगति में तेजी लाने और नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डीएआरई) के सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट ने की। केंद्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य सचिव श्री पी. शिवकुमार, आईएफएस तथा केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय में निदेशक (रेशम) श्री पूर्णेश गुरुरानी भी बैठक में उपस्थित रहे।

समिति ने केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान एवं विकास संस्थानों तथा बीज संगठनों की अनुसंधान संबंधी उपलब्धियों, जारी कार्यक्रमों और भावी कार्ययोजना की समीक्षा की।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent