प्रधानमंत्री ने पंजाब के तरनतारन में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के तरनतारन में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
"पंजाब के तरनतारन में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना: पीएम नरेन्द्र मोदी"
Saddened to hear about the loss of lives due to a mishap in Tarn Taran, Punjab. My condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap. May the injured recover at the earliest: PM @narendramodi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के तरनतारन में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
