एमएसएमई

प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

झारखंड को जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम बताते हुए प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि इसके घने जंगल, मनोरम झरने और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं, जबकि इसकी परंपराएं भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान की कहानियों से निरंतर प्रेरणा लेती हैं। उन्होंने राज्य में खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए विश्वास जताया कि झारखंड अपने मेहनती और प्रतिभाशाली नागरिकों के संकल्प और क्षमता के बल पर विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने सभी के लिए खुशी और समृद्धि की कामना की।

"झारखंड के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हमारा यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent