एमएसएमई

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत इटली के 'इंटरनेशनल फिजिक्स सेंटर' के साथ संबंधों को मजबूत करेगा

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारत और "इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स" (आईसीटीपी) ने 'भारत-आईसीटीपी सहयोग कोष' की शुरुआत के साथ अपनी दीर्घकालिक वैज्ञानिक साझेदारी को संस्थागत रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसका उद्देश्य इंटरनेशनल रिसर्च सेंटर के साथ भारतीय अनुसंधानकर्ताओं की भागीदारी और आवागमन को बढ़ावा देना है।

इस संबंध में, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह के इटली के ट्रिएस्टे स्थित आईसीटीपी के दौरे के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और आईसीटीपी के बीच एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। डीएसटी के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग के प्रमुख डॉ. प्रवीण कुमार सोमसुंदरम ने भारत की ओर से आशय पत्र का आदान-प्रदान किया।

इस पहल का स्वागत करते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आशा व्यक्त की कि 'भारत-आईसीटीपी सहयोग कोष' दोनों पक्षों के बीच मौजूदा भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा, जिससे भारतीय अनुसंधानकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent