एमएसएमई

प्रधानमंत्री का मनीला, फिलीपींस दौरा

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

​फिलीपींस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 16 से 17 नवंबर, 2026 तक मनीला, फिलीपींस का दौरा करेंगे।

इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री 17 नवंबर, 2026 को 2026 के लिए आसियान अध्यक्ष के रूप में फिलीपींस द्वारा आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में भाग लेंगे।

​भारत-आसियान संबंध भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारे दृष्टिकोण का एक प्रमुख स्तंभ हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और आसियान वर्ष 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे हैं। वर्ष 2027 में भारत और आसियान के बीच संवाद संबंधों के 35 वर्ष तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पांच वर्ष पूरे होंगे।

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में व्यापक रणनीतिक साझेदारी के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जिसमें आसियान-भारत कार्ययोजना 2026–2030 भी शामिल है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗