रक्षा व सुरक्षा

पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले पानी का पोत ‘अशंक’ (यार्ड 3036) नौसेना को सौंपा गया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले पानी के पोत (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी) ‘अशंक’ को 23 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। ‘अशंक’ पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले पानी के पोतों की श्रेणी का एक जहाज है।

पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले पानी के पोत (एक्स-जीआरएसई) का डिजाइन और निर्माण ‘इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग’ (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अनुसार किया गया है।

अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और उन्नत सोनार प्रणाली से लैस यार्ड 3036 ‘अशंक’ एक शक्तिशाली नौसैनिक पोत है। इसे विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में नौसेना की पानी के भीतर निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताओं को विस्तार देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। ये जहाज भारतीय नौसेना के उन सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल हैं, जो वॉटरजेट प्रणोदन प्रणाली से संचालित होते हैं।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent