नशे पर निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक
श्री मुकेश (बदला हुआ नाम) की यात्रा दर्शाती है कि एनएपीडीडीआर के माध्यम से सुलभ नशामुक्ति सेवाएं, चिकित्सा देखभाल, परामर्श और निरंतर पुनर्वास सहायता किस प्रकार व्यक्तियों को अपना जीवन फिर से संवारने और आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में मदद करती हैं।
नशीली दवाओं की मांग में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय कार्ययोजना (एनएपीडीडीआर) के माध्यम से भारत सरकार नशामुक्ति और पुनर्वास सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ कर रही है तथा एक स्वस्थ समाज और नशामुक्त भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ा रही है।
राजस्थान के राजसमंद जिले के अनुसूचित जनजाति समुदाय से आने वाले 39 वर्षीय मुकेश को नशीले पदार्थों के सेवन के कारण गंभीर शारीरिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक नशीले पदार्थों का सेवन करने से उनका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ था, जिससे उन्हें शरीर में तकलीफ तथा जोड़ों और हाथों में दर्द होने लगा था।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले मुकेश ने हाई स्कूल तक शिक्षा प्राप्त की थी।
