गर्वमेंट ई-मार्केट प्लेस ने आदिवासी उद्यमियों के लिए सार्वजनिक खरीद के मौके बढ़ाने के लिए टीआईसीसीआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ने 20 नवंबर 2026 को ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टीआईसीसीआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है। इसका मकसद सार्वजनिक खरीद में ट्राइबल एंटरप्रेन्योर्स और एंटरप्राइजेज की भागीदारी को मजबूत करना है। इस संगठन का मकसद टारगेटेड आउटरीच, क्षमता निर्माण, ऑनबोर्डिंग असिस्टेंस और लगातार मार्गदर्शन के ज़रिए ट्राइबल व्यापार को सार्वजनिक खरीद के मौकों से जोड़ना है।
इस समझौता ज्ञापन पर गर्वमेंट ई-मार्केटप्लेस के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री अजीत बी. चव्हाण और टीआईसीसीआई के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री सुधाकर धारावत ने हस्ताक्षर किए, जिससे गर्वमेंट ई-मार्केट प्लेस के माध्यम से सार्वजनिक खरीद में जागरूकता, क्षमता निर्माण और आदिवासी उद्यमियों की अधिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी को औपचारिक रूप दिया गया।
