गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) शुरू
जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया आज से गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में शुरू हो गई है। इन राज्यों/क्षेत्रों के निवासी 30 नवंबर, 2026 तक अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
इन राज्यों और क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक किया जाएगा, जिसके बाद 5 से 9 जनवरी, 2027 तक पुनरीक्षण दौर चलेगा। इन राज्यों/क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी, 2027 को प्रातः 00:00 बजे होगी।
शेष राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में जनसंख्या गणना 25 जनवरी से 28 फरवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके पश्चात 1 से 5 मार्च, 2027 तक पुनरीक्षण दौर संपन्न होगा। प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर किए जाने वाले सर्वेक्षण के प्रारंभ होने से पूर्व, इन राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में स्व-गणना का प्रावधान 10 से 24 जनवरी, 2027 तक उपलब्ध रहेगा।
