दिल्ली में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
His Excellency, Secretary General of the SCO, भारत के संस्कृति मंत्री, भारत सरकार के अन्य मंत्रीगण, SCO कंट्रीज के सभी Ministers, Ambassadors, High Commissioners, Dignitaries, Distinguished स्कॉलर्स, eminent artists, esteemed guests, देवियों और सज्जनों।
ये पहला SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम है। मैं भारत में आए सभी अतिथियों का स्वागत करता हूं, आप सबका अभिनंदन करता हूं। एक ऐसे समय में, जब दुनिया में युद्ध और अशांति पर डिस्कशन हावी है, हम भारत में सिविलाइजेशनल कनेक्ट पर डायलॉग कर रहे हैं। ये इसलिए भी अहम है, क्योंकि वैश्विक शांति के लिए सबसे मजबूत गारंटी कल्चरल कनेक्ट ही होती है। इसलिए, आज के इस आयोजन का महत्व और बढ़ गया है।
कुछ महीनों पहले ही शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे किए हैं। बीते वर्षों में SCO ने सिक्योरिटी, इकोनॉमी और कनेक्टिविटी में सहयोग काफी बढ़ाया है। ऐसे में कल्चरल और सिविलाइजेशनल को-ऑपरेशन विभिन्न देशों के बीच संबंधों को और मजबूती देगा।
