देश

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली से ‘युवा सोमनाथ यात्रा’ को रवाना किया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित ‘युवा सोमनाथ यात्रा’ को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना किया। विभिन्न कॉलेजों और संस्थानों के 1,100 से अधिक विद्यार्थी गुजरात के सोमनाथ मंदिर की विशेष यात्रा पर रवाना हुए।

श्री शेखावत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एक हजार वर्षों तक बार-बार हुए आक्रमणों के बावजूद, सोमनाथ मंदिर आज भी भारत की चिरस्थायी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के रूप में खड़ा है। उन्होंने कहा कि हमारी पिछली पीढ़ियों ने न केवल अपनी आस्था की रक्षा की, बल्कि देश की समृद्ध परंपराओं और विरासत को भी सहेज कर रखा। उन्होंने कहा कि सोमनाथ का इतिहास भारत की आस्था, दृढ़ता और सांस्कृतिक निरंतरता को दर्शाता है।

श्री शेखावत ने युवा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई सामान्य यात्रा नहीं है, बल्कि भारत के संघर्ष और जीवटता के इतिहास को समझने तथा इसकी गौरवशाली विरासत को आगे ले जाने का एक अवसर है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent