एमएसएमई

दीपम ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 में हिस्‍सा लिया

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

वित्त मंत्रालय के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने 2 अक्टूबर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 की अवधि के दौरान सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 में सक्रिय रूप से हिस्‍सा लिया। दीपम के अधीन कोई संबद्ध या अधीनस्थ कार्यालय अथवा स्वायत्त निकाय नहीं हैं।

दीपम ने 15 से 30 सितंबर, 2026 तक के प्रारंभिक चरण में वीआईपी संदर्भों, अंतर-मंत्रालयी और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) संदर्भों तथा संसदीय आश्वासनों जैसे लंबित मामलों के समय पर निपटारे पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रमुख क्षेत्रों में लक्ष्य निर्धारित किए। प्रक्रियाओं के सरलीकरण, फाइलों की समीक्षा और छंटाई (वीडिंग) के माध्यम से प्रभावी रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता, स्थान प्रबंधन और स्क्रैप के निपटारे सहित कार्यालय के रखरखाव की गतिविधियों पर जोर दिया गया।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗