भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने जी20 विज्ञान अकादमियों के संयुक्त वक्तव्य का समर्थन किया, वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए विज्ञान-आधारित दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक संस्थान के रूप में एस20 2026 प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया और जी20 देशों की विज्ञान अकादमियों द्वारा जारी संयुक्त एस20 वक्तव्य का समर्थन किया। यह वक्तव्य विज्ञान20 (एस20) सहभागिता प्रक्रिया के हिस्से के रूप में 10 नवंबर 2026 को अमेरिकी राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (एनएएस) के नेतृत्व में जी20 देशों के विज्ञान अकादमियों द्वारा जारी किया गया।
इस संयुक्त वक्तव्य का समर्थन करके आईएनएसए ने वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए विज्ञान-आधारित दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। यह वक्तव्य प्राकृतिक आपदाओं एवं संकटों के प्रति तैयारी और उनसे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के लिए सरकारों द्वारा उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग की संभावनाओं को रेखांकित करता है।
