एमएसएमई

जल शक्ति मंत्रालय ने जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) 2.0 पर नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की समय-सीमा बढ़ाई

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

जल शक्ति मंत्रालय ने जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) 2.0 पोर्टल पर नागरिकों से सुझाव प्राप्त करने की समय-सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर, 2026 तक कर दी है। सिटीजन फीडबैक पोर्टल 26 जनवरी, 2026 से आम जनता के लिए खुला है। इसके माध्यम से देशभर के नागरिकों को जेएसजेबी 2.0 पहल के अंतर्गत रिपोर्ट किए गए जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल भंडारण संबंधी कार्यों पर अपने सुझाव और राय-विचार साझा करने का अवसर प्रदान किया गया है। समय-सीमा बढ़ाए जाने से नागरिक इस पहल के अंतर्गत निर्मित कृत्रिम भूजल पुनर्भरण और जल भंडारण संरचनाओं पर अपनी राय देना जारी रख सकेंगे।

जेएसजेबी के दूसरे चरण ने देशव्यापी जल संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अभियान की परिकल्पना प्रधानमंत्री ने 6 सितंबर, 2024 को गुजरात के सूरत में की थी। इसका उद्देश्य सक्रिय जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण को वास्तविक अर्थों में एक जन आंदोलन में परिवर्तित करना है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗