भारतीय नौसेना और ओमान रॉयल नेवी ने 15वें द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'नसीम अल बहर' (सी ब्रीज़) का आयोजन किया
Sahas Samvad · Category image
एमएसएमई
भारतीय नौसेना और ओमान रॉयल नेवी ने 15वें द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास, 'नसीम अल बहर' (सी ब्रीज़) का आयोजन किया। इसका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाना, पेशेवर सहयोग को मजबूत करना और आपसी समझ को बढ़ावा देना था।
बंदरगाह चरण के दौरान, दोनों नौसेनाओं की विशेषज्ञ टीमों के बीच 'विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान' (एसएमईई) आयोजित किए गए। इन चर्चाओं में आपसी हित के प्रमुख विषय शामिल थे, जैसे विस्फोटक निस्तारण (ईओडी), समुद्री सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के कार्य और जलराशि विज्ञान। इन संवादों के माध्यम से विशिष्ट समुद्री क्षेत्रों में पेशेवर ज्ञान और परिचालन संबंधी अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ।
समुद्री चरण के दौरान, भारतीय नौसेना के जहाज 'सूरत' और ओमान रॉयल नेवी के जहाज 'अल-मुअज्जर' के बीच संयुक्त परिचालन गतिविधियां हुईं।
यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
