देश

भारत की राष्‍ट्रपति कटक में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 24 नवंबर 2026 को कटक, ओडिशा में बाली जात्रा महोत्सव 2026 में शामिल हुईं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि बाली जात्रा एक न्‍यारा पर्व है जो ओड़िशा के गौरवमय इतिहास का गुणगान करता है। समुद्री व्यापार का इतिहास एक परंपरा में परिवर्तित हो गया है, और इसी परंपरा ने एक पर्व का रूप ले लिया है। यह ओड़िशावासियों की सृजनशीलता और इतिहास-दृष्टि दोनों को प्रतिबिंबित करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि ओड़िशा के वणिक वाणिज्‍य-व्‍यापार करने के लिए सुदूर देशों की यात्रा करते थे। व्यापार के जरिए, उन्होंने देश के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्‍होंने नए-नए जलमार्गों का आविष्‍कार किया और अंतर्राष्‍ट्रीय संबंधों को सुदृढ़ किया। वे सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम भी बने।

राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा और बाली के बीच के ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक वाणिज्‍यिक और सांस्कृतिक सहयोग में परिणत किया जा सकता है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗
↑ ऊपर जाएँ

Are you a videographer, mass communicator, journalism student? Apply to become a Samvad Live City Correspondent