युगे युगीन भारत संग्रहालय
युगे युगीन भारत: विभिन्न युगों का एक संग्रहालय
भारत की 5,000 वर्षों से अधिक पुरानी सभ्यतागत विरासत कला, स्थापत्य कला, ज्ञान प्रणालियों, परंपराओं और सांस्कृतिक प्रथाओं की एक समृद्ध धरोहर को दर्शाती है। यह धरोहर सदियों के दौरान विकसित हुआ है। इस विरासत को संरक्षित एवं प्रस्तुत करने हेतु, नई दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ को एक प्रमुख राष्ट्रीय सांस्कृतिक संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसे ‘जनता के संग्रहालय’ के रूप में परिकल्पित किया गया है और यह भारत की सभ्यतागत यात्रा की निरंतरता, विविधता और समृद्धि को इसकी मूर्त एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की एक समन्वित प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित करेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 मई 2023 को घोषित, इस परियोजना को 11 नवंबर 2026 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति से मंजूरी मिली। इसकी कुल अनुमानित लागत 3,230 करोड़ रुपये है।
