विद्युत मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 6 का सफलतापूर्वक समाप्‍त किया। विशेष अभियान का उद्देश्य स्वच्छता कार्य को सुव्यवस्थित करना, मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रमों और इसके अंतर्गत आने वाले संगठनों में लंबित शिकायतों का समाधान करना है।

विद्युत मंत्रालय और उसके सीपीएसई/संगठनों ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक मनाए गए विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के दौरान पुरानी और इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की व्यापक समीक्षा, अनुपयोगी वस्तुओं, कबाड़ और ई-कचरे की पहचान करने और उनके उचित निपटान के लिए उपाय शुरू करने सहित विभिन्न गतिविधियां कीं। इन गतिविधियों का उद्देश्य कार्यालय स्थान रिक्‍त करना, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार करना और स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कुशल कार्यस्थलों को बढ़ावा देना है।

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत कार्यालयों में, इस वर्ष की थीम के अनुरूप ई-कचरे के प्रभावी संग्रह, छटाई और निपटान पर विशेष ध्यान दिया गया।

स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334408