एमएसएमई

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए हंगरी की यात्रा की

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद ने 4-6 नवंबर, 2026 तक हंगरी का दौरा किया। इस यात्रा ने भारत और हंगरी के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती गति को प्रतिबिंबित किया और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और औद्योगिक विकास में सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

यात्रा के दौरान, श्री जितिन प्रसाद ने हंगरी नेशनल असेंबली के डिप्‍टी स्‍पीकर से मुलाकात की। यह बातचीत द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों के व्यापक संदर्भ सहित भारत और हंगरी के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसरों की खोज करने पर केंद्रित थी।

श्री प्रसाद ने हंगरी के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री से भी मुलाकात की। बातचीत उभरती प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान और नवाचार में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने और दोनों देशों के उद्योगों और अनुसंधान संस्थानों के बीच अधिक सहयोग के अवसरों की खोज करने पर केंद्रित थी।

श्री प्रसाद ने अपने संस्थागत कार्यक्रमों के तहत हंग

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗