केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार से समर्थन प्राप्त डब्ल्यूडब्ल्यूएफ- इंडिया के ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर- रिसोर्स पार्टनर ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से पटाखा- मुक्त ग्रीन दिवाली मनाने और हवा को साफ और शुद्ध रखने में मदद करने की अपील की है। यह अपील देश भर में चलाए गए ग्रीन दिवाली अभियान के अंतर्गत की गई है। मिशन लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) के तहत 20 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2026 तक यह अभियान चलाया गया जिसमें 24 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) में शामिल 130 शहरों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया गया।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में है और वायु गुणवत्ता चेतावनी प्रणाली के पूर्वानुमानों के अनुसार त्योहार के दिनों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में आ सकती है। एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) पूरे क्षेत्र

स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2334202