एमएसएमई

सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम बंदरगाह में 560 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में विशाखापत्तनम बंदरगाह के एक नए वॉटरफ्रंट प्रोमेनेड को जनता को समर्पित किया और चार नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन नई परियोजनाओं के साथ बंदरगाह में शुरू किए गए नए कार्यों का कुल पैकेज लगभग 560 करोड़ रुपये का है।

पोर्ट प्रोमेनेड जिसकी लंबाई करीब 710 मीटर (2,330 फीट) है। यह लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। वेंकटेश्वर मंदिर से इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल तक जल क्षेत्र के किनारे बनाया गया यह पोर्ट प्रोमेनेड लगभग 5.5 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इस प्रोमेनेड के माध्यम से पहली बार स्थानीय लोगों को जहाजों और बंदरगाह की गतिविधियों को देखने के लिए एक सुरक्षित और नियंत्रित सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराया गया है।

श्री सोनोवाल ने कहा कि इससे बंदरगाह शहर से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कबयह परियोजना विशाखापत्तनम के लोगों को समर्पित है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗