संग्रहालयों और सांस्कृतिक संस्थानों का डिजिटल रूपांतरण
संस्कृति मंत्रालय सी-डीएसी पुणे के जतन सॉफ्टवेयर, भारत के संग्रहालय पोर्टल और ज्ञान भारतम मिशन के माध्यम से संग्रहालय संग्रहों, पांडुलिपियों और अभिलेखीय संसाधनों का डिजिटलीकरण कर रहा है, जिसमें ज्ञान भारतम पोर्टल पर 3.5 लाख से अधिक पांडुलिपियां उपलब्ध हैं। भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार का 'अभिलेख पटल' पोर्टल तथा बीआईटीएम कोलकाता का राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डिजिटल अभिलेखागार, जिसका उद्घाटन 05.12.2024 को हुआ, भी इस दिशा में उल्लेखनीय पहल हैं। आईजीएनसीए विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण कर रहा है, जबकि एनसीएसएम एआर, वीआर, एआई और सेंसर-आधारित तकनीकों से संग्रहालय अनुभव को उन्नत बना रहा है। भारतीय संग्रहालय, कोलकाता ने पुरातात्विक कलाकृतियों के एआई आधारित जीर्णोद्धार हेतु आईआईटी खड़गपुर के साथ साझेदारी की है।
स्रोत: PIB Press Releases — https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2293915
