श्री सर्बानंद सोनोवाल ने वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों की निंदा की; जोखिम भरे समुद्री इलाकों से गुजरने वाले भारतीय नाविकों के लिए समुद्री सुरक्षा और कड़ी करने के निर्देश दिए
पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग (एमओपीएसडब्ल्यू) मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमलों की निंदा की है, खासकर उन हमलों की जिनमें भारतीय नाविक शामिल हैं। उन्होंने समुद्री सुरक्षा और बचाव के उपायों को मजबूत करने के लिए स्थिति की समीक्षा की। मंत्रालय इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में मौजूद नौ ऐसे जहाजों पर नजर रख रहा है, जो भारत के झंडे वाले हैं या जिनसे भारत के हित जुड़े हैं।
श्री सोनोवाल ने कहा कि हम दुनिया के विभिन्न हिस्सों में वाणिज्यिक जहाजों पर बार-बार होने वाले हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, खासकर उन हमलों की जिनमें भारतीय नाविक शामिल हैं। इस तरह की घटनाएं नाविकों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करती हैं, समुद्री व्यापार में बाधा डालती हैं और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं की स्थिरता को कमजोर करती हैं।
