एमएसएमई

सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है

Sahas Samvad डेस्क· स्रोत: PIB· · 1 मिनट पढ़ें
बीट चित्र (डिज़ाइन किया गया ग्राफ़िक, फ़ोटो नहीं)

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है एनएचएआई ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है, जिसमें इस एजेंसी और इसके मालिकों/निदेशकों को एनएचएआई के भविष्य के टेंडर में भाग लेने से एक साल के लिए प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव दिया गया है प्रविष्टि तिथि: 11 NOV 2026 4:33PM by PIB Delhi भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके अंतर्गत प्राधिकरण ने 'मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स' को एक महीने के लिए एनएचएआई के किसी भी मौजूदा या भविष्य के टेंडर में भाग लेने से रोक दिया है। साथ ही, एजेंसी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

यह खबर PIB की आधिकारिक विज्ञप्ति पर आधारित है।मूल विज्ञप्ति पढ़ें ↗